🌟 आध्यात्मिक परिचय एवं तीर्थ महात्म्य
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अष्टम ज्योतिर्लिंग श्री त्र्यंबकेश्वर। महाराष्ट्र के नासिक जिले में ब्रह्मगिरि पर्वत की तलहटी में स्थित है, जहाँ से दक्षिण गंगा "गोदावरी" का पावन प्राकट्य हुआ। यह विश्व का एकमात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है जहाँ शिवलिंग में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं के तीन मुख विद्यमान हैं। यहाँ सिंहस्थ कुंभ मेला आयोजित होता है।