चालीसा
श्री हनुमान चालीसा
गोस्वामी तुलसीदास कृत श्री हनुमान चालीसा—मूल दोहा, चौपाई, सरल भावार्थ एवं जप विधि।
गोस्वामी तुलसीदास कृत श्री हनुमान चालीसा—मूल दोहा, चौपाई, सरल भावार्थ एवं जप विधि।
| देवता | हनुमान |
|---|---|
| छंद | 40 चौपाई + 3 दोहे |
| पारंपरिक दिन | मंगलवार व शनिवार |
बरनऊँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि॥
बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौ पवन-कुमार।
बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार॥
राम दूत अतुलित बल धामा। अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा॥
महाबीर बिक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमति के संगी॥
कंचन बरन बिराज सुबेसा। कानन कुंडल कुंचित केसा॥
हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै। काँधे मूँज जनेऊ साजै॥
संकर सुवन केसरीनंदन। तेज प्रताप महा जग बंदन॥
बिद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर॥
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया॥
सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा। बिकट रूप धरि लंक जरावा॥
भीम रूप धरि असुर सँहारे। रामचंद्र के काज संवारे॥
लाय सजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये॥
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई॥
सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं॥
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा। नारद सारद सहित अहीसा॥
जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते। कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते॥
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राज पद दीन्हा॥
तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना। लंकेस्वर भए सब जग जाना॥
जुग सहस्र जोजन पर भानू। लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं। जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं॥
दुर्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥
राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे॥
सब सुख लहै तुम्हारी सरना। तुम रक्षक काहू को डर ना॥
आपन तेज सम्हारो आपै। तीनों लोक हाँक तें काँपै॥
भूत पिसाच निकट नहिं आवै। महाबीर जब नाम सुनावै॥
नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा॥
संकट तें हनुमान छुड़ावै। मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥
सब पर राम तपस्वी राजा। तिन के काज सकल तुम साजा॥
और मनोरथ जो कोई लावै। सोइ अमित जीवन फल पावै॥
चारों जुग परताप तुम्हारा। है परसिद्ध जगत उजियारा॥
साधु संत के तुम रखवारे। असुर निकंदन राम दुलारे॥
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता॥
राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा॥
तुम्हरे भजन राम को पावै। जनम जनम के दुख बिसरावै॥
अंतकाल रघुबर पुर जाई। जहाँ जन्म हरिभक्त कहाई॥
और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेइ सर्ब सुख करई॥
संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥
जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाईं॥
जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहि बंदि महा सुख होई॥
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा॥
तुलसीदास सदा हरि चेरा। कीजै नाथ हृदय महँ डेरा॥
राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप॥
आगे पढ़ें
हनुमान चालीसा: परिचय और पाठ-विधि
हनुमान जी को समर्पित चालीसा के भाव और नियमित पाठ का परिचय।
विवरण देखें →
गणेश चालीसा: परिचय और भाव-अध्ययन
गणेश स्तुति में आरंभ, विवेक और विनम्रता के भाव को समझने की मार्गदर्शिका।
विवरण देखें →
शिव चालीसा: नाम, प्रतीक और अध्ययन
शिव स्तुति में मिलने वाले नामों और कथात्मक संकेतों को संदर्भ के साथ पढ़ें।
विवरण देखें →
दुर्गा चालीसा: शक्ति और करुणा का भाव
देवी स्तुति को नामावली, कथा और प्रार्थना के अलग स्तरों पर समझें।
विवरण देखें →अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
इस चालीसा का अर्थ कहाँ पढ़ूँ?
इस पन्ने पर जहाँ अर्थ या परिचय दिया है, वहाँ से शुरुआत करें। अर्थ पढ़ने के बाद पाठ समझना आसान हो सकता है।
दूसरी चालीसा देखनी हो तो?
सूची पर लौटकर देवी या देवता का नाम चुनें।
चालीसा की सूची देखें