अर्जुनविषादयोगः — अर्जुन विषाद योग (Arjuna Vishada Yoga)
कुरुक्षेत्र के धर्मक्षेत्र में कौरवों और पांडवों की विशाल सेनाएं आमने-सामने डटी हैं। अर्जुन भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हैं कि मेरा रथ दोनों सेनाओं के बीच खड़ा कीजिए। जब अर्जुन सामने अपने ही दादा भीष्म, गुरु द्रोणाचार्य, ताऊ-चाचा, भाइयों और मित्रों को देखते हैं, तो उनका मन अत्यंत कातर हो उठता है। हाथ से गांडीव धनुष गिर जाता है, त्वचा में जलन होने लगती है और वे रोते हुए रथ के पिछले भाग में बैठ जाते हैं और युद्ध करने से मना कर देते हैं।