चालीसा
श्री शिव चालीसा
जय गिरिजापति दीन दयाला—भगवान आशुतोष शिव की पावन 40 चौपाइयों की चालीसा।
जय गिरिजापति दीन दयाला—भगवान आशुतोष शिव की पावन 40 चौपाइयों की चालीसा।
| देवता | शिव |
|---|---|
| छंद | 40 चौपाई, 3 दोहा (पूर्ण पाठ) |
| पारंपरिक दिन | सोमवार व प्रदोष |
कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥
भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥
अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन क्षार लगाये॥
वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देख नाग मुनि मोहे॥
मैना मातु की ह्वै दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥
कर त्रिशूल सोहत शुचि भाल। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥
नन्दी भृङ्गी नृत्य करावें। उपमन्यु मुनि ध्यान लगावें॥
शीतल मन्द सुगन्ध सुहावन। सन्तन के मन मोद बढ़ावन॥
देव दनुज सब शीश नवावें। ब्रह्मा विष्णु ध्यान लगावें॥
कामदेव जब कीन उपद्रव। लखि शंकर को क्रुद्ध स्वभाव॥
तीसरो नयन खोलि जब देखा। काम भस्म भयो तुरत विसेषा॥
देव सबन तब करी पुकारी। रति को विलाप लखि त्रिपुरारी॥
करि कृपा प्रभु काम जिलायो। अनंग नाम तव जगत जनायो॥
त्रिपुरासुर जब अति अभिमानी। देव लोक सब कीन कलानी॥
शिवहिं पुकार दीन हितकारी। तुरतहिं संहारे त्रिपुरारी॥
जालन्धर अति असुर प्रचण्डा। संकट में सब कीन्ह खण्ड-खण्डा॥
तबहिं शम्भु सब देव बुलाये। शक्ति सहित रण मध्य पठाये॥
असुरन मथि सब संहारे। देव सबन के कष्ट निवारे॥
अमृत मन्थन जब सुर कीन्हा। विष निकस्यो सुर हाहाकारा॥
कण्ठ राखि प्रभु विषहिं समायो। नीलकण्ठ तब नाम कहायो॥
रामचन्द्र जब लंका ढाए। सेतु बान्धि प्रभु शिवहिं मनाए॥
सहस कमल से पूजे शम्भू। कीन्ह परीक्षा घटि गयो एकू॥
नयन कमल प्रभु अर्पित कीन्हा। प्रसन्न होइ शिव वर तब दीन्हा॥
जय जय जय अनन्त अविनाशी। करत कृपा सब के घट वासी॥
दुष्ट सकल नित मोहि सतावैं। भ्रमित बुद्धि मोहि चैन न आवैं॥
त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। यहि अवसर मोहि आन उबारो॥
ले त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट से मोहि आन उबारो॥
मात पिता भ्राता सब कोई। संकट में पूछत नहिं कोई॥
स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु अब संकट भारी॥
धन निर्धन को देत सदा ही। जो कोई जांचे सो फल पाहीं॥
स्तुति केहि विधि करौं तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥
शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन॥
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। शारद नारद शीश नवावैं॥
नमो नमो जय नमः शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥
जो यह पाठ करे मन लाई। तापर होत शम्भु सहाई॥
ऋनियां जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन भारी॥
पुत्रहीन कर इच्छा कोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥
पण्डित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे॥
त्रयोदशी व्रत करे हमेशा। तन नहिं ताके रहे कलेशा॥
धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥
जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्तवास शिवपुर में पावे॥
कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी। जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥
तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करो जगदीश॥
मगसर छठि हेमन्त ऋतु, संवत चौसठ जान।
अस्तुति चालीसा शिवहि, पूर्ण कीन कल्यान॥
आगे पढ़ें
हनुमान चालीसा: परिचय और पाठ-विधि
हनुमान जी को समर्पित चालीसा के भाव और नियमित पाठ का परिचय।
विवरण देखें →
गणेश चालीसा: परिचय और भाव-अध्ययन
गणेश स्तुति में आरंभ, विवेक और विनम्रता के भाव को समझने की मार्गदर्शिका।
विवरण देखें →
शिव चालीसा: नाम, प्रतीक और अध्ययन
शिव स्तुति में मिलने वाले नामों और कथात्मक संकेतों को संदर्भ के साथ पढ़ें।
विवरण देखें →
दुर्गा चालीसा: शक्ति और करुणा का भाव
देवी स्तुति को नामावली, कथा और प्रार्थना के अलग स्तरों पर समझें।
विवरण देखें →अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
इस चालीसा का अर्थ कहाँ पढ़ूँ?
इस पन्ने पर जहाँ अर्थ या परिचय दिया है, वहाँ से शुरुआत करें। अर्थ पढ़ने के बाद पाठ समझना आसान हो सकता है।
दूसरी चालीसा देखनी हो तो?
सूची पर लौटकर देवी या देवता का नाम चुनें।
चालीसा की सूची देखें